पटेवा

पटेवा: मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड किनारे खड़े  यूवक को मारी ठोकर

पटेवा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड किनारे खड़े  यूवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया  जिससे यूवक के सिर व पैर में चोट आई है।मोहरसाय सहिस ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । कक्षा 4थी तक पढा लिखा है । रोजी मजदूरी का काम करता है । दिनांक 01.11.2025 को  स्वयं व बड़े पिताजी का लड़का दुलार सहिस तथा बुआ का लड़का ठाकुर राम सहिस मोटर सयकल से ग्राम नरतोरा गये थे, तीनो ग्राम नरतोरा से ग्राम कसहीबाहरा वापस जा रहे थे कि शाम करीबन 06.30 बजे झलप-बागबाहरा रोड छिलपावन बिजली आफिस के पास अपनी मोटर सायकल को रोड किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत करते खड़े थे कि उसी समय पचरी की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 25 H 8552 का चालक द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर  दुलार सहिस को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे दुलार सहिस के सिर, दोनो पैर में चोट आया है, जिसे उपचार हेतु  NCC अस्पताल झलप ले गये थे, जहां से रिफर करने पर जैन नर्सिंग होम महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती किये है । घटना को ठाकुर राम सहिस देखा है व घटना के बारे में दुलार सहिस के बड़े भाई निरंजन सहिस व परिवार के लोगो को बताया हूं ।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!