दंतेवाड़ा

जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश 11 से मां दंतेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

दंतेवाड़ा (काकाखबरीलाल). जिले के शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को साढ़े तीन माह बाद 11 जुलाई से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना गाईड लाईन के पालन के साथ का आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि मां दंतेश्वरी मंदिर को फागुन मेले के तुरंत बाद 27 मार्च को मन्दिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रशासन एवं टेंपल एस्टेट कमेटी ने यह निर्णय लिया था। इसके बाद चैत्र नवरात्रि पर भी दर्शनार्थियों के बगैर ही अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

मंदिर में दैनिक पूजा पाठ व आरती रोजाना की तरह नियमित रूप से पुजारी व सेवक संपन्न कराते आ रहे हैं । इस पूरी अवधि में 02 चैत्र नवरात्रि व 01 शारदीय नवरात्रि पर आम श्रद्धालु देवी के दर्शन से वंचित रह गए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!