बसना : लोहे का पाईप से मारपीट मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हेमबाई घीवेलिया ने पुलिस को बताई की वह ग्राम जर्रा में अपने पति बच्चों के साथ रहती हैं, गृहणी तथा कृषि काम करती हैं । पति भी कृषि काम करता है । घर में लड़की कुमारी दीपिका घीवेलिया उम्र 25 साल भी साथ मे रहती है । बडी लड़की कुमारी संगीता घीवेलिया रायगढ़ में BSC नर्सिग कर रही है । दिनांक 26/07/2023 को पति तथा लड़की कुमारी दीपिका घीवेलिया घर में थे, खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि रात करीबन 10.30 बजे पडोस का अर्जुन कर्री शराब पीकर बार बार घर में आकर घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे दो तीन बार घर से भगाये थे । परंतु फिर भी अंधेरा में घर के बगल में गली रास्ता है उधर से पुन: चुपचाप घर आकर घुसने का प्रयास किया तब पति नकुल उसे बार बार क्यों आता है बोलने पर मैं बैठुंगा तुम क्या कर लोगे बोलकर झगड़ा विवाद करने लगा । पति कई बार धक्का देकर घर से बाहर कर रहा था, तभी घर के चुल्हा के पास रखे लोहे का फुकनी पाईप उठाकर पति के सिर, चेथी में प्राणघातक वार कर मारा है, उसके बाद उसके पीठ और बदन मे भी हत्या करने के नियत से मारा है जिससे उनके पति वहीं पर जमीन पर बेहोश होकर गिर गया । बीच बचाव करने गई तो अर्जुन कर्री ने उसी पाईप से सिर, चेहरा में मारकर चोंटिल किया है । वे और बेटी इस घटना से काफी डर गये । पति के नाक और मुंह से खून निकल रहा था । अर्जुन कर्री घर से निकलकर पुन: आने और मारने का प्रयास कर रहा था, तब वह और लड़की पति को घायल अवस्था में पडोस के नेहरू लाल सिदार के घर ले गये थे, जहां उसे छुपाये थे । कुछ देर बाद जब अर्जुन कर्री अपने घर चला गया तब पति को नेहरू लाल सिदार के घर से उठाकर उसकी पत्नी और वह और लडकी लाये थे । पति का हालत बहुत खराब था तब रात मे ही गाडी बुलवाकर ईलाज कराने शासकीय अस्पताल बसना लेकर आये थे, जहां पर दौरान ईलाज के उसकी मृत्यु हो गई है । पति को अर्जुन कर्री के द्वारा लोहे का फुकनी पाईप से सिर और बदन में मारने से आई चोट के कारण उसकी मृत्यु हुई है । घटना को पडोस के जगसाय सिदार, जगदीश बरगे तथा आसपास के लोग देखे है, पुलिस ने 302-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























