बसना
रणवीर ने किया स्कूल में रंगमंच का भूमिपूजन

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल(बसना) : शासकीय उच्चतर विद्यालय में वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद रणवीर विक्की छाबड़ा ने आज विद्यालय के परिसर में विद्यालय की बहुप्रतीक्षित मांग पर अपने पार्षद निधि 1.50 लाख लागत से रंगमंच का विधिवत नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया जिसमे विद्यालय की मांग पर रंगमंच की सौगात पार्षद द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के शाला प्रबंधक एवं विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश जोशी , प्राचार्य के.सी.साहू सर , रमेश सोनी सर ,संजय कर सर ,टीनू श्रीवास्तव ,प्रिंस सलूजा ,मुजम्मिल कादरी ,नीरज अग्रवाल ,आकाश बंजारा समेत अनेक भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
AD#1

























