सरायपाली

सरायपाली: विकासखंड स्तरीय ECCE प्रशिक्षण का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).ECCE विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ बालवाड़ी विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बालवाड़ी प्रभारी शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हाई स्कूल झिलमिला सरायपाली में आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस क्यू आर कोड से सभी प्रशिक्षार्थियों को ग्रुप में जोड़कर उपस्थिति लिया गया एवं प्रि टेस्ट लिया गया प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर जिला महासमुंद से APC पेडगॉजी सम्पा बोस एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मांझी, बीआरसीसी सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के आतिथ्य में हुआ जिसमें ईसीसीई , NEP, स्कूल रेडिनेस, बालवाड़ी पूर्व तैयारी गतिविधि आधारित नाम लिखकर उनके बारे में बताना प्रवेश गीत बाल्टी में गोला गेंद भरने की गतिविधि से परिचित कराते हुए प्रतिभागियों द्वारा प्रतिस्पर्धा के रूप में बालवाड़ी और विद्यालयों के संचालन में अंतर के बारे में चर्चा किया गया। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के बारे में विस्तार से चर्चा Headquarters क्रमशः थीम आधारित प्रस्तुतिकरण से आमंत्रित करते हुए प्रस्तुतीकरण किया गया। उक्त प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर अंजू पटेल , शीला विश्वास ,दुर्वादल रामदीप , योगेश कुमार साहू, प्राचार्य झिलमिल गीता तिवारी ,संकुल समन्वयक मंदिर स्कूल सुशील चौधरी, संकुल समुद्र झिलमिला कोमल प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे। जिसमें कुल 100 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!