छत्तीसगढ़बसनामहासमुंद

बसना विधानसभा के लिये क्षेत्र में चल रहे सोशल मिडीया के माध्यम से एक्सिट पोल में जनता कांग्रेस जे की नेत्री डॉ. अनामिका पॉल प्रथम स्थान पर

काकाखबरीलाल बसना – 2018 विधानसभा चुनाव को अभी लगभग 1 साल बाकी हैं पर ईन दिनों चुनावी माहौल शुरु हो गया है। बसना विधानसभा अंतर्गत बड़ी – बड़ी हस्तीयां दांव आजमाने वाली है ईसी बिच सोशल मिडीया पर वायरल हो रहे एक्सीट पोल में बसना विधानसभा के विधायक के रुप में जनता कांग्रेस जे की नेत्री डॉ. अनामिका पॉल को बहुमत मिलता नजर आ रहा है ।

ईसी बिच एक्सिट पोल में वर्तमान में संसदिय सचिव श्रीमती रुपकुमारी चौधरी भी शामिल हैं तथा बसना नगर पालिका अध्यक्ष श्री संपत अग्रवाल, पटेल ट्युटोरीयल के डायरेक्टर डीसी पटेल, पुरंदर मिश्रा, राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, त्रिलोचन नायक, उषा पटेल शामिल हैं।

एक्सिट पोल के नतिजे देखकर राजनितीक गलियारों में हलचल

एक्सिट पोल में डॉ अनामिका पॉल को मिल रहे बहुमत से यह तो साफ हो गया कि क्षेत्र के लोग नये चेहरे को देखना चाह रहें हैं, ज्ञात हो कि डॉ. अनामिका पॉल कि लगातार जनसंपर्क से बसना विधानसभा के दिग्गज हैरान , परेशान नजर आ रहें हैं… पॉल के प्रति लोंगों में लगातार विश्वास बड़ता जा रहा है। पी कुमार डे कि पुत्री होने का लाभ भी पॉल को मिल रहा है। वैसे बसना विधानसभा में अभी रूपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव के साथ विधायक भी हैं और उनकी भी लोकप्रियता काफी है लेकिन सर्वे में पीछे होना भी चर्चा का विषय है वैसे इस समय सर्वे में विधायक रूपकुमारी चौधरी, संपत अग्रवाल , डी.सी .पटेल, अनामिका पाल , राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, पुरंदर मिश्रा ,त्रिलोचन नायक, उषा पटेल एवं अन्य के बीच सर्वे सोशल मीडिया पर लिंक के आधार पर चल रहा है जिसमें रूपकुमारी चौधरी को 10%, संपत अग्रवाल को 15%, डी सी पटेल को 8% ,अनामिका पाल को 22%, राजा देवेंद्रबहादुर 8% त्रिलोचन नायक को 12% एवं उषा पटेल को 2 परसेंट के साथ अन्य को 20% मिला जो कि चर्चा का विषय है।बहरहाल सारे प्रत्याशी अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं।नतीजा भविष्य के गर्भ में है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!