सरायपाली

सरायपाली: अंचल के लोगों के खुशखबरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खून जांच की रिपोर्ट अब व्हाट्सएप में

सरायपाली महासमुन्द कलेक्टर प्रभात मलिक व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी कुदेशिया के मार्गदर्शन एवं बीएमओ डॉक्टर एच एल जांगड़े , खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे , बीपीएम शीतल सिंह के संयुक्त मॉनिटरिंग में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में अब मरीजों को अपने खून जांच की रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा उनके मोबाइल पर ही व्हाट्सएप के जरिए खून जांच की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा 25 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ हो गया है विदित हो कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली महासमुंद जिला के अंतिम छोर पर स्थित है एवं वर्तमान में यहां पर डिजिटल एक्सरे व सोनोग्राफी जैसे सुविधा उपलब्ध है एवं यहां प्रतिदिन 200 से 250 व्यक्ति इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली पहुंचते हैं जिससे यह प्रदर्शित हो रहा है कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर आम जनता का विश्वास बना हुआ है स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सीएचसी सरायपाली पहुंच कर अपना खून जांच अवश्य कराएं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!