
निःस्वार्थ भाव से सेवा कर जरूरतमंदों को पहुँचा रहे है लाभ
काकाखबरीलाल,सरायपाली:-रक्तदान सेवा समिती सरायपाली द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में युवाओं को आगे लाने के लिए एक महाअभियान प्रारम्भ किया गया है जिसके तहत स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ सोशल मीडिया में भी रक्तदान जागरूकता का प्रारंभ 6 वर्ष पहले किया गया था, आज यह महाअभियान समाज मे यह जागरूकता एक विशाल रूप ले चुकी है, रक्तदान सेवा समिति की कार्यशैली पारदर्शी ढंग से मरीज तक डोनर निशुल्क पहुचता है ये अभियान सोशल मीडिया इंट्राग्राम फेसबुक व्हाट्सएप को प्रमुखता से ध्यान दिया जाता है यह समिति छत्तीसगढ़ में कई हजारों जरूरतमंदों की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर चुकी है ।

तरह तरह के जागरूकता कार्यक्रम समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है इस रक्तदान जागरूकता महाअभियान के तहत् आज कन्या सरायपाली प्रिंसिपल श्री बुडेक जी एवं सभी स्टाप गुरूजनों के उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से रक्तदान सेवा समिति सरायपाली के सदस्य मुस्तफिज आलम, पुरूषोत्तम प्रधान, उमेश प्रधान, शुभम साहू, तरूण चौहान, कुंजबिहारी डड़सेना, खिलेश साहू, नितिश चौहान, विक्की साहू, पंकज मैश्राम, राजेश चौहान, अनुरोध चौहान, तनय साहू, अजित प्रधान, गणेश पटेल, सुनील नायक, दुर्गेश नायक, चुम्मन मांझी, मुखीराम पटेल, ठंडाराम पटेल, लोकेश यादव, सूरज प्रधान, पलेश्वर पटेल, हीरा मधुकर, नरेश बरिहा, लोकनाथ पटेल, अजय राणा, जुगल किशोर साहू, उमेश सामल, तरूण बारिक एवं सभी सदस्यों के उपस्थिति में रक्तदान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूकता प्रेरित का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।




























