अंबिकापुर
अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज भवन के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
काकाखबरीलाल छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के अधिकारियों से कहा है कि वे समय-सीमा में मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि मेडिकल कौंशिल आॅफ इंडिया से दी गई मान्यता यथावत रहे और इसमें कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव ने गंगापुर में 374 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज भवन के स्थल का अवलोकन करते हुये अधिकारियों से कहा है कि वे मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित मापदण्डों के अनुसार समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर करायें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भवन के पहले मेडिकल कॉलेज भवन को पहले बनवायें, ताकि मेडिकल कौंशिल आॅफ इंडिया द्वारा मान्यता देने में कोई कठिनाई नहीं आने पाये। श्री सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज के लिए आबंटित स्थल के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज भवन सहित अन्य अधोसंरचनाओं के ले-आउट तथा बजट प्रावधान के बारे में अधिकारियों से विस्तार से पूछताछ की। ज्ञातव्य है कि गंगापुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज भवन के लिए 40 एकड़ भूमि का आबंटन किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए टेण्डर निकाला जा चुका है और दो वर्ष की अवधि में मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय तिर्की, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एम. लूका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय तिर्की, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एम. लूका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे
AD#1



























