बसना

बसना: नाला के पास से पंप चोरी

बसना (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में कौशल भोई  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मेदनीपुर मे रहता है खेती किसानी का काम करता है मेदनीपुर से नवागांव मार्ग बरजोर नाला के पास का खेत ग्राम केहरपुर में सरकार द्वारा सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप, कंटोलर एवं केबल वायर लगा था जिसका कृषि कार्य में उपयोग करता था कि दिनांक 16/08/2024 को  रात्रि करीबन 10 बजे मेदनीपुर से नवागांव मार्ग बरजोर नाला के पास स्थित खेत को देखने गया था तो देखा कि खेत में सोलर पंप लगा था उसके बाद अगले दिनांक 17/08/2024 के सुबह 06 बजे पुन: अपने खेत देखने गया तो देखा कि  खेत में लगा 3 HP सोलर पंप, कंट्रोलर एवं केबल वायर 200 फिट नही था दरम्यारी रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है  आसपास पता तलाश किया नही पता नही चला।  कोई अज्ञात चोर द्वारा खेत में लगे 3 HP सोलर पंप कीमती 30,000 रूपये, कंट्रोलर कीमती 20,000 रूपये एवं केबल वायर 200 फिट कीमती 7000 रूपये कुल जुमला 57000 रूपये  को चोरी कर ले गया है  पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!