खल्लारी

खल्लारी: स्कूल से CPU मानीटर सहित अन्य सामान पार

खल्लारी (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में झाडु राम दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 23/02/2023 को प्रात: 09.50 बजे विद्यालय आकर मुख्य गेट का ताला खोलकर अन्दर प्रवेश किया तो अन्दर आने पर चेनल गेट खुला हुआ पाया गया आस पास ताला भी नही था जबकि 22 फरवरी को आलमारी का दरवाजा लगाकर चाबी ड्राज में रखा गया था। कक्षा 10 वीं में चेक करने पर वहां लगा हुआ प्रोजेक्टर गायब पाया गया तथा कक्षा 9वीं को चेक करने पर वहां लगा सरवर का कम्प्युटर CPU मानीटर, की बोर्ड माउस, कनेक्टीव डीवाइस (सरवर डीवाईस) गायब पाया गया। प्रथम दृष्टया शा. हाई स्कुल चुरकी से उक्त सामान चोरी हो गया है। इसके पुर्व विद्यालय से पंखा, इंडक्शन, CCTV कैमरा एवं अन्य सामान का चोरी हुआ है पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!