पिथौरा : नगर विकास ही हमारा पहला उदेश्य : राजा देवेंद्र बहादुर सिंह

अनुुुज अग्रवाल पिथौरा.. नगर के विकास के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर क्षेत्र के विधायक का सहयोग परिलक्षित हो रहा है ।बसना विधानसभा के विधायक एवं वन विकास निगम के अधयक्ष श्री राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह ने पिथौरा के विकास के लिए करोडों रूपये के कार्यो का आज विधिवत् भूमि पूजन किया इस मौके पर विधायक महोदय ने कहा की हमारी सरकार जनता के हितो को ध्यान मे रखकर चल रही है चाहे वह राजीव न्याय योजना के तहत खेतीहर किसानो के मेहनत का सम्मान की बात हो या अन्य जनता हित कारी कार्य हो छतीसगढ की भूपेश सरकार सतत् कार्य कर रही है ।विकास के मुद्दे पर सरकार हरदम जनता के साथ है ।नगर का विकास आप आम जनो के लिए है नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव जी के प्रयासों से चलता रहेगा आम जनता के लिए हम और हमारी सरकार हरकदम साथ चल रही है और चलेगी जनहित मुददों को सबसे पहली प्राथमिकता दी जायेगी हम विकास कार्यो के लिए कृत संकल्पित है । आज नगर मे माननीय विधायक वन विकास मंडल के अधयक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने करोडों की लागत की बनने वाले मिनी स्टेडियम एवं पौनी पसारी योजना अंतर्गत दुकानो के लिए चिन्हित स्थानो का भूमि पूजन कर विधिवत् निर्माण प्रारंभ किया ।।
शासन द्वारा पिथौरा नगर के शासकीय रणजीत कृषि विद्यालय मे 70″ लाख 58 हजार की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम एवं 28 लाख की लागत से पौनी पसारी योजना अंतर्गत दुकानो के बजट स्वीकृत किया है ।।
इस भूमि पूजन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय आत्मा राम यादव जी ने लोक प्रिय विधायक श्री राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह का नगर विकास के लिए शासन से विकास कार्य स्वीकृत कराने के लिए आभार वयक्त किया ।।इस अवसर पर नगर के नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिलप्रित सिंह खनूजा सहित विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा अजय नंद काशीराम शर्मा पार्षद जनो मे एलडरमेन अरविंदर सिंह छाबड़ा लक्षमीकांत सोनी (बबलू) नरेद्र सेन हरजिंदर सिह पप्पू तरूण पांडे खिरोद्र पटेल राजू सिन्हा लोकेश ध्रुव संतोष डडसेना सागर निषाद मुन्ना शर्मा दिलिप धरडे एवं कौशल रोहिल्ला सचिन धरडे गंगा धर बरिहा अनुज अग्रवाल आयुष शर्मा गोपाल ध्रुव मयंक अग्रवाल राज तिवारी राज दीवान कृष्णा नायक बाल कृष्ण नायक दीपक श्रीवास कमलेश यादव जगमोहन ठाकुर दुर्गेश हंस सहित नगर पंचायत सी एम ओ एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।।।























