महासमुंद : जमीन बटवारा को लेकर जान से मारने की धमकी

छेरकु राम चन्द्राकर ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पिटियाझर थाना जिला महासमुन्द का निवासी है कक्षा चौथी तक पढा है । 03 लडकियॉ 01. उमा बाई 02 अनुसुईया बाई ऊर्फ सोसा 03 दुलारी बाई है, सब का शादी ब्याह हो चुका है सब अपने अपने ससुराल में अपने परिवार के साथ निवास करते है। मैं अकेला पिटियाझर में निवास कर रहा हूं कि मैं बुजुर्ग हो चूका हूं कि अपनी समपत्ती का मौखिक बटवारा अपने लडकियों को अपने हिसाब से दे चूका हूं कि मेरी मंझली लडकी सोसा बाई चन्द्राकर मेरे पिटियाझर आकर सेवा जतन कर रही जिसे देख कि मेरी बडी लडकी उमा बाई अपने परविार के साथ लडका शेखर चन्द्राकर, यादराम चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर एवं मेरी बेटी की बहू प्रीति चन्द्राकर करीब 01 वर्ष से आकर रहकर मुझे एवं सोसा बाई को अकारण परेशान करने से मेरी मंझली लडकी सोसा बाई घर छोडकर अपने ससुराल चले गई है। उनके जाने के बार लडकी उमा बाई एवं उसके लडके एवं बहू के द्वारा मेरे जमीन पर काबीज करने के नियत से मुझे गाली गलौज धमकी चमकी करते रहते है। दिनांक 05.05.22 के लडकी उमा बाई तथा उनके लडके और बहु एक राय होकर मुझे अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिये है, जिससे मैं बहुत परेशान हो गया हूं। घटना को हेमंत चन्द्राकर , गोवर्धन चन्द्राकर लखन साहू देने सूने है। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























