रायपुर

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर महिला को उतारा मौत के घाट, पहचान छिपाने सिर को कुचला,3 गिरफ्तार

रायपुर (काकाखबरीलाल)। राजधानी में नशे के कारण एक और खूनी वारदात हुई है। सरस्वती नगर इलाके में तीन युवकों ने एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नशे के लिए पैसा नहीं देने पर महिला की हत्या कर दी।

इसके बाद पहचान छिपाने के लिए सिर कुचल दिया और शव को आमानाका ओवर ब्रिज के नीचे फेंक कर फरार हो गए। वहीं आज पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर महिला की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कन्हैया देवार, विजय वर्मा और अमजद देवार ने नशे में घुत होकर वारदात को अंजाम दिया है। तीनों ने 42 वर्षीय काली बाई नायक के साथ के पैसा देने को लेकर विवाद किया। वहीं जब महिला ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक जिन तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें एक आरोपी पहले भी हत्या के जुर्म में जेल जा चुका है। वहीं अब फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!