विराट कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन हुआ

-डिग्रीलाल जगत
तमनार (काकाखबरीलाल) । नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में नव दुर्गा समिति,बरभांठा द्वारा विराट कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन हुआ।
सर्व प्रथम जय शंकर प्रसाद जी की पुस्तक ग़ज़ल संग्रह दर्दोगम की बस्ती का मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन हुआ। आमंत्रित कविगण रहे
श्री शिवकुमार पांडे,के के तिवारी,कमल बहीदार (रायगढ़) , डॉ दिलीप गुप्ता, रुक्मिणी सिंह राजपूत,उग्रसेन स्वर्णकार,सन्तोष पैंकरा(घरघोड़ा), राघवेन्द्र सिंह रूहेल(कटनी),
स्नेहलता स्नेह(सीतापुर), प्रफुल्ल पटनायक, जयशंकर प्रसाद, तेजराम चौहान, सुकदेव पटनायक, प्रमोद सोनवानी,कन्हैया
परिहारी,पुष्पा पटनायक, सिमरन साहू(तमनार)
देर रात तक समसामयिक रचना,व्यंग, श्रृंगार,वीर रसों की काव्य धारा बहती रही.. रसिक श्रोता गण झूमते रहे, समिति द्वारा कवियों को स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट कर सम्मान किया गया, डॉ दिलीप गुप्ता जी के द्वारा शानदार कार्यक्रम संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


























