महासुमंद

महासमुंद : छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे का नया एलबम ‘हाय रे मोर नील परी’ 3 जुलाई को रिलीज होगी

छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे का नया एलबम ‘हाय रे मोर नील परी’ आगामी 3 जुलाई को रिलीज होगी. श्री दुबे के साथ छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका शर्मिला विश्वास भी दिखाई देंगी. छत्तीसगढ़ के मेलोडी स्टार के नाम से प्रसिद्ध नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास के अब तक करीब दर्जन भर छत्तीसगढ़ी गीतों के एलबम आ चुके हैं. इनमें से चांदनी, गुलमोहर, गणेश भजन, गौरी के लाला, गणपति गणराज, माता भजन, सतनाम भजन, चंदा रे, मुनगा काड़ी, दिल के धड़कन और तोर बारात लाहू जैसे हिट एलबम के बाद अब हाय रे मोर नील परी रिलीज की कगार पर है.इस एलबम के प्रिव्यू जारी किए गए हैं. इसकी झलक देखने के बाद अब छत्तीसगढ़ी गीतों के चहेते हाय रे मोर नील परी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. तीन जुलाई को ही मशहूर छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे का जन्मदिन भी है. इस गीत में स्वर-अभिनय नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास की जोड़ी ने ही दिया है. पुरुषोत्तम चौहान द्वारा लिखे गए इस गीत के कंपोजर और प्रोड्यूसर दोनों ही नितिन दुबे ही है. इस गीत के कोरियोग्राफर राम यादव, कैमरामैन और डायरेक्टर दीप्तांशु छड़ीमाली, पोस्टर डिजाइनर राहुल विश्वकर्मा हैं.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!