खल्लारी: सिंचाई हेतु बाड़ी-कुंआ में लगे सबमर्सिबल पम्पो को चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी भेखलाल पटेल पिता हिरऊ राम पटेल उम्र 38 साल साकिन मामाभांचा थाना खल्लारी जिला महासमुंद थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मामाभांचा बजरंग बली पारा में इनका बाडी है। जहाॅ सब्जी भाजी लगा है, बाडी के कुंआ में 5 भ्च् का सबमर्सिबल पम्प सिंचाई हेतु लगा रखा था। प्रार्थी द्वारा दिनांक 01.05.2022 को बाडी में लगे सब्जी भाजी में पानी डालकर सबमर्सिबल पम्प को बंद कर घर वापस आया था। अलगे दिन सुबह 6.00 बजे बाडी देखने के लिए गया तो कुंआ में लगे 5 भ्च् का सबमर्सिबल पम्प कीमती 5,685 रू0 नहीं था, केबल वायर इधर-उधर बिखरा हुआ था। सबमर्सिबल पम्प को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। खेलो एवं बाड़ी से सबमर्सिबल पम्प चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा संज्ञान में लेते हुये आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया था। जिसपर थाना खल्लारी एवं सायबर सेल की टीम लगातार क्षेत्र में संदिग्ध लोगो की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 03.05.22 को मुखबीर से सूचना मिली की मांमा-भांचा में मुकेश यादव, हुमेंद यादव नाम के व्यक्ति चोरी की पम्प बिक्री करने हेतु बातचीत कर रहे है। उक्त सूचना पर सायबर सेल की टीम एवं थाना खल्लारी की टीम मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम मांमा-भांचा पहुचकर उक्त संदेहियों का तलाश कियें जो गांव में उपस्थित मिलें। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम हुमेन्द्र यादव पिता पुनित यादव उम्र 21वर्ष सा. मांमा-भांचा थाना खल्लारी जिला महासमुंद, मुकेश यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 29 सा0 ग्राम मांमा-भांचा थाना खल्लारी जिला महसमुंद निवासी होना बताये। जिन्हें प्रार्थी भेखलाल पटेल के बाड़ी कुआं में लगे पम्प चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया जो पुलिस का गोलमोल जवाब देकर टाल-मटोल करने लगे। पुलिस टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर अपने अपराध को छीपा नही सके और बताये कि दिनांक 01.05.22 को दोनो मिलकर प्रार्थी भेखलाल पटेल के कुंआ बाड़ी में लेगे पम्प की चोरी का योजना बनाकर रात्रि करीब 10ः00 बजें भेखलाल पटेल के बाड़ी जाकर 5 भ्च् सबमर्सिबल पम्प चोरी किये है तथा उसी बाड़ी से लगे चेतन साहू एवं चंद्रशेखर भोई साकिन मांमा-भांचा के बाड़ी कुंआ में लगे पम्प को भी दोनो मिलकर चोरी करना बताया। चोरी के पम्पों को अपने घर में छीपाकर रखना अपराध करना स्वीकार कियें। आरोपिगण के कब्जे से 1. एक नग पुरानी ईस्तमाली 0.5 भ्च् सबमर्सिबल पम्प कीमती 5,685 रूपयें, 2. एक नग पुरानी ईस्तमाली 0.5 भ्च् टूल्लू पम्प कीमती 1,500 रूपयें, 3. एक नग पुरानी ईस्तमाली 0.5 भ्च् सबमर्सिबल पम्प कीमती 2,100 रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल डिलक्स क्रमांक सीजी 07 बीएम/1136 कीमती 25,000 रूपयें जुमला कीमती 35,000 रूपयें को जप्त कर आरोपिगण को गिरफ्तार कर थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 89/22 धारा 379,34 भादवि0 के तहत कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी खल्लारी निरी0 अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी सजय सिंह राजपूत, सउनि. ललित चंद्रा, प्रकाश नंद, प्रआर मिनेश धु्रव, सतीश पाण्डेय, आर. चम्पलेश ठाकुर, अनिल नायक, अभिषेक सिंह, संतोष सावंरा, लाला कुर्रे द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
01- हुमेन्द्र यादव पिता पुनित यादव उम्र 21वर्ष सा. मांमा-भांचा थाना खल्लारी जिला महासमुंद।
02- मुकेश यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 29 सा0 ग्राम मांमा-भांचा थाना खल्लारी जिला महसमुंद।

























