पिथौरा

पिथौरा:नए मकान में बिजली कनेक्शन बनवाना पड़ा महंगा, गला दबाकर मारपीट का आरोप

पिथौरा।ग्राम गिरना, थाना  क्षेत्र में नए मकान में बिजली कनेक्शन लगाने के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित सुरेश विश्वकर्मा (50) ने थाना पिथौरा में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने नए मकान में बिजली कनेक्शन लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के त्रिलोचन गड़तिया और लोकनाथ बरिहा वहां पहुंचे और कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज करने लगे।
शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा गला दबाने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
सुरेश विश्वकर्मा ने थाना पिथौरा में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!