सरायपाली:पाटसेंद्री में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली सफलता, 85 बालिकाओं ने लगवाया वैक्सीन

सरायपाली। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के तहत 8 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसेंदरी में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को ग्रामीणों का अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ।
स्वास्थ्य विभाग सरायपाली ने आम नागरिकों से अपील की है कि गर्भाशय कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है। अभिभावक अपनी 14 वर्ष तक की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से सुरक्षा मिल सके।
शिविर में ग्रामीण चिकित्सा सहायक डी.बी. कुर्रे, सेक्टर पर्यवेक्षक आर.एन. दुबे, आर. गार्डिया, अखिल प्रधान, नर्सिंग ऑफिसर रजनी पटेल, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संजय चौधरी, लेखा सह डाटा सहायक गौरीशंकर प्रधान, मितानिन प्रशिक्षक अमना साहू तथा मितानिन तशीला सड़ंगी, शिवानी त्रिपाठी, कुंती चौहान, शारदा दास, राधा चौहान सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है तथा इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
































