सरायपाली:बाराडोली में इस … दिन से हरिनाम अष्टप्रहरी नामयज्ञ का आयोजन

सरायपाली :- ग्राम बाराडोली (बालसमुंद) के चिंगरीडीपा कीर्तन मंडली के तत्वाधान में आगामी 7 मई और 8 मई को श्री हरिनाम अष्टप्रहरी नामयज्ञ का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देवती, बरगड़ (ओडिशा),हरड़ाटाल बरगड़ (ओडिशा)के पुरुष रंगीन कीर्तन मंडली के साथ कुरकुटी(बया )बलौदाबाजार (छ.ग.),अमरकोट(सरायपाली), पलसापाली(सरायपाली)महिला रंगीन कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। साथ ही आयोजक ग्राम के राधामाधव कीर्तन मंडली बस्ती और चिंगरीडीपा पुरुष रंगीन कीर्तन मंडली शामिल रहेंगे।
आयोजन समिति के सदस्य सुंदर लाल डडसेना ने बताया कि 1984 (प्राकृतिक आपदा को छोड़कर) से चली आ रही नामयज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ कलश यात्रा,नामोच्चरण 7 मई गुरुवार दोपहर 3.30 को होगा,वहीं 8 मई शुक्रवार को महाप्रसादी भंडारा,यज्ञ पूर्णाहुति,समापन बैठकी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान आठ प्रहर तक हरेकृष्ण, हरेकृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे के उच्चारण से गुंजायमान होता है।बाराडोली ग्रामवासियों ने इस हरि संकीर्तन में ईष्ट मित्रों, बंधु बांधवों सहित सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील किया है।





























