छत्तीसगढ़

महासमुंद:मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पैदल जा रहे यूवक को ठोका

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पैदल जा रहे यूवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।लक्ष्मीनारायण जांगडे ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भलेसर में रहता है, पढा लिखा नहीं है । ड्रायवरी का काम करता है । दिनांक 19.04.2026 के शाम करीबन 06.30 बजे गांव का हेमंत कुर्रे फोन कर बताया कि पिता बाबुलाल जांगडे सितला मंदिर के पास  ग्राम भलेसर में एक्सीडेंट हो गया है तब घटना स्थल पहुंच कर देखा तो पिता बाबूलाल जांगडे एक्सीडेंट होकर रोड किनारे पडा था जिसके सिर, माथा, दाहिना जांघ, हांथ एवं शरीर मे चोंट लगा था । हेमंत कुर्रे ने  बताया कि पिता अपने साईकल को लेकर पैदल घर आ रहा था कि पिछे से आ रही हिरो एचएफ डिलक्स वाहन क्रं0 CG 04 MS 8070 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर  पिताजी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी रोड किनारे गिर गये जिससे चोंटे आई है । फिर  अपने पिताजी को ईलाज हेतु शासकिय अस्पताल खरोरा लेकर गया जहां से रिफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में ईलाज कराये हैं । घटना को हेमंत कुर्रे एवं मिथलेश बंजारे देखे सुने हैं ।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!