सरायपाली

सरायपाली : पहले शराब दो कहकर युवक की पिटाई

मिनी कुमार चौहान ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 01 विरेन्द्र नगर सरायपाली में रहता है देशी शराब भट्ठी भंवरपुर रोड सरायपाली में सुपरवाइजर का काम करता है दिनांक07/06/2022 के रात्रि करीबन 21:50 बजे महलपारा के 04 लडके देशी शराब भट्ठी में शराब खरीदने आये और पहले शराब दो कहकर बोले तो बोला कि टाइम कम है लाइन में लग जाओ इतने में चारो लडके हमे लाइन में लगने के लिये बोल रहे हो कहकर विवाद किया। जब मैं शराब भट्ठी बंदकर बिक्री रकम का हिसाब कर काउंटर मे रखकर, अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 13 AN 4046 से वापस घर जा रहा था कि 22:40 बजे के आसपास पुष्पवाटिका सरायपाली के पास पहुंचा था कि एक मोटर सायकल पर 04 व्यक्ति विवेक शर्मा, राज बारीक व 02 अन्य महलपारा सरायपाली निवासी आये और मेरे मोटर सायकल को रोक लिये तथा मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर शराब खरीदते वक्त लाइन में लगने के लिये बोल रहे थे हम लोगो को जानता नहीं मादरचोद कहकर चारो हाथ मुक्का से मारपीट कर ने लगे विवेक शर्मा अपने कमर से बेल्ट निकाला और बेल्ट से मारपीट किया, बेल्ट के बकल से मेरे बाये सिर में लगने से सिर फट गया व लहूलुहान हो गया उसी समय शराब भट्ठी के कर्मचारी सुशील, राहूल आ रहा था जिन्होने बीच बचाव किया व डायल 112 को फोन कर सूचना दिये डायल 112 के कर्मचारी आकर मुझे थाना ले गये तथा वहा से हास्पिटल सरायपाली ले जाकर इलाज करावाये है मारपीट से मेरे सिर में चार टांका लगा है व मारपीट से मेरे सिर के बांये हिस्सा, पीठ,पैर, हाथ, कमर,गर्दन तथा गाल में चोट लगा है दर्द हो रहा है। पुलिस ने 341-IPC, 294-IPC, 506-IPC, 323-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!