सरायपाली

सरायपाली: ब्लॉक के इन… विद्यालयों का निरीक्षण किया गया

सरायपाली। आज दिनांक 16/12/2025 को विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक द्वारा संकुल केंद्र टेमरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला टेमरी, बनोभाठा, कापूकुंडा,जामपाली, गेर्रा एवं उच्च प्राथमिक शाला टेमरी का औचक निरीक्षण किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों में कसावट और गुणवत्ता सुधार हेतु अपार आईडी बनाने,जाति प्रमाण पत्र बनाने,व्ही एस के एप में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति,शिक्षक डायरी,विद्यार्थी विकास सूचकांक, मुस्कान पुस्तकालय, गणित कार्नर, विज्ञान कार्नर, भाषा कार्नर, लर्निंग कार्नर, जादुई पिटारा,राज्य छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, परीक्षा पे चर्चा 2025 आदि विषयों पर विस्तृत रूप से दिशानिर्देश देते हुए, शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया और समय सारणी अनुसार विद्यालय संचालन करने की बात कही।इस दौरान संकुल समन्वयक हेमचंद पटेल उपस्थित रहे। सभी निर्देशों का पूर्ण पालन संकुल में करवाने के लिए आश्वस्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!