छत्तीसगढ़

सरायपाली :पंजीयन व आधार लिंक के लिए विशेष शिविर

सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सरायपाली के निर्देशन में फोटो युक्त नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 के लिए मतदाता जागरुकता विशेष शिविर कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक निर्मल प्रधान व्याख्याता शाउमावि केना ने नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए नवीन पंजीयन, एपिक कार्डधारी मतदाताओं के आधार संख्या को फार्म 6 बी में सीडिंग करवाने की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को आंगनबाड़ी, बीएलओ के माध्यम या स्वयं आनलाईन माध्यम से अपने अपने परिवार जनों का भी आधार लिंक करने कहा गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!