छत्तीसगढ़
छ.ग.दिव्यांग कर्मचारी संघ का प्रांत स्तरीय बैठक 25 दिसंबर को होगा आयोजित

रायपुर, काकाखबरीलाल । छ.ग.दिव्यांग कर्मचारी संघ का आवश्यक बैठक 25 दिसंबर को कलेक्टर गार्डन रायपुर मे सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया है । जिसमे छ.ग.प्रांत के समस्त दिव्यांग कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे । जिसमें संघ का पुर्नगठन संघ के प्रांताध्यक्ष अरविंद पाण्डेय एवं प्रांतीय सचिव पुकराम कुर्रे के मार्गदर्शन मे किया जायेंगा । प्रांतीय सचिव पुक्रम कुर्रे ने बताया कि दिव्यांग कर्मचारीगण सदस्यता के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र ,आधार कार्ड,2 नग फोटो लेकर उपस्थित होंगे । उक्त बैठक मे चर्चा का विषय सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन भत्ता के बढ़ोत्तरी के संबंध मे चर्चा ,दिव्यांगजनों का खुला स्थानांतरण नीति बनाने के संबंध मे चर्चा, दिव्यांगों को पदोन्नति मे 3% आरक्षण मिला है उस पर चर्चा आदि विषयों पर सारगर्भिक चर्चा किया जायेंगा ।
AD#1
























