महासुमंद

महासमुंद:जमीन पर कब्जा किया है कहते मारपीट

महासमुंद( काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में दयालू राम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम भलेसर में रहता है, रोजी मजदुरी का काम करता है। मेरी पैतृक जमीन ग्राम भलेसर में है,  करीब 20 साल पहले  अपने पैतृक जमीन में से कुछ जमीन गांव के सार्वजनिक भवन के लिये दान मे दिया । उसी सार्वजनिक भवन से लगी जमीन पर  कब्जा है। उस जमीन पर स्वयं एवं  परिवार के लोग साग भाजी एवं गोबर थापने का काम करते आ रहे है। दिनांक 08.05.2024 के सुबह 07.00 बजे  अपने घर के बाहर परछी में बैठकर मंजन घस रहा था उसी समय  बडा भाई बलदेव साहू और उसका लडका नेहरू साहू  पास आये और बोलने लगे की सार्वजनिक भवन से लगी जमीन मेरे हिस्से की है इस जमीन को आप अपना कब्जा हटा लो तब बोला की हमारा पैतृक संम्पत्ति का बटवारा आज से करीब 20 साल पहले हो गया है, अब इस जमीन को अपना क्यो बोल रहे हो उसी समय बलदेव साहू और उसका लडका नेहरू साहू  गाली देने गले तब  गाली देने से मना किया तब ये लोग बोले की एक तो हमारे जमीन पर तु  कब्जा किया है उपर से बहुत होसियार बनता है कहकर हाथ मुक्का से मारने लगे और  जमीन पर पटक दिये, तब बचाव बचाव चिल्लाया तब गांव का हेमलाल सिन्हा और  पत्नी सोना बाई साहू और गांव के बहुत  लोग आकर झगडा को छुडवाये है। बलदेव साहू एवं नेहरू साहू के द्वारा मारने से  दाहिने पैर की जांघ, एवं दांत टूटा है ये लोग जाते जाते  आज तु बच गया नही तो तुझे जान से खतम कर देते। इन लोगो के द्वारा   गालिया देने से सुनने मे बहुत बुरा लगा,  इन लोगो के व्यवहार से बहुत डरा पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC  के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!