बागबाहरा: स्कूटी चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर जानिए मामला

। बागबाहरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत स्कुटी चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी कौ ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।पिंकी टोंडेकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 10 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की रहने वाली है। कक्षा 12 वी तक पढाई की है। व्यवहार न्यायालय बागबाहरा मे सफाई काम करती है दिनांक 22/01/2026 को सुबह 09/00 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 HB 6592 से व्यवहार न्यायालय बागबाहरा मे सफाई करने गई थी काम करने के बाद दोपहर मे खाना खाने के लिए अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 HB 6592 से अपने घर वार्ड नंबर 10 बागबाहरा आ रही थी जैसे ही लगभग 12:30 बजे एन एच 353 रोड मे पिथौरा चौक के पास पहूंची कि सामने से आ रही एक ग्रे कलर की बिना नंबर टी व्ही एस जुपीटर स्कूटी का चालक अपने स्कूटी को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी क्रमांक CG 06 HB 6592 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वही स्कुटी सहित रोड मे गिर गई। जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है। एक्सीडेंट करने से दांये हाथ, कमर, चेहरा, दोनो पैर के घुटनो मे चोट लगी है। घटना को वहां पर उपस्थित लोग देखे है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























