संकुल स्तरीय नवोदय अभ्यास परीक्षा आयोजित

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। शा.प्राथमिक शाला अमलोर संकुल केंद्र पसीद में सोमवार को नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 30 परीक्षार्थीयो ने हिस्सा लिया परीक्षा कराने का उद्देश्य बच्चो के पूर्व तैयारी का आंकलन एवं कमियो को दूर करना था साथ ही परीक्षा के दौरान होने वाली छोटे छोटे गलतियो को बताना था विगत वर्ष से नवोदय परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित हो रहा है जिसमे बच्चो द्वारा बहुत गलतिया की जाती है इन सभी की गलतियो को सुधारने एवं पूर्वाभ्यास के लिये नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया साथ ही सभी बच्चो के लिये भोजन की व्यवस्था भी किया गया था परीक्षा के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक जोगेन्दर गिलहरे शिक्षक बाबूलाल ध्रुव खुमान सिंह ध्रुव गजेंद्र ध्रुव भाव सिंह ध्रुव नरेंद्र ध्रुव कृष्ण कुमार ध्रुव भरत ध्रुव विनोद यादव एवं संकुल के सभी शिक्षक साथीयो का सहयोग रहा |

























