सरायपाली:शुभा सेवा संस्थान द्वारा बलोदा में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। ब्लॉक अंतर्गत दिनांक 13/07/2025 दिन रविवार को बलोदा ग्राम में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बलोदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सरायपाली व शुभा सेवा संस्थान सरायपाली के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ सरोज सेठ ( सरपंच ग्राम पंचायत बलोदा ) , डॉ.भागेश्वर पटेल ( संचालक शुभा नर्सिंग होम सरायपाली ) , सरोज डड़सेना ( प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर बलोदा ) उपस्तिथ रहे ।इस शिविर में शुभा नर्सिंग होम सरायपली की डॉक्टर टीम में उपस्तिथ रही। इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अंचल के 85 लोगो ने अपना जाँच कराया और नि:शुल्क दवाइयां प्राप्त किया । डॉ. पटेल ने कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन सरायपली विकासखंड के अन्य बहुत से ग्राम में किया जाना है । शुभा सेवा संस्थान कि इस पहल से अंचल के बहुत से लोग को लाभ होने वाला है ।





























