रायपुर

युवक ने शादी करने की बात कहकर नाबालिग के साथ कई बार बनाया शारीरिक संबंध ,मामला दर्ज

रायपुर (काकाखबरीलाल) . मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी नाबालिग को अपने घर ले गया और घर में ही शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बना लिया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पास्को और रेप की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है. ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है. पुलिस ने बताया कि खमतराई का रहने वाला अजय घृतलहरे कुटेसर निवासी नाबालिग को शादी करने की बात कहकर अपने घर ले गया था. इसने वहीं नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीडि़ता के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें जानकारी मिली कि वह अजय घृतलहरे के घर में हैं, फिर परिजन जाकर उसे लेकर आए. मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!