रविवि की कॉलेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ,देखें प्रमुख कॉलेज की सीटें
रामकुमार नायक,रायपुर.(काकाखबरीलाल)। आज एक अगस्त से कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य शासन के आदेश के अनुसार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया एक अगस्त से ऑनलाइन होगी। विवि की वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट पीआरएस यूयूएनआइवी डॉट इन पर जाकर छात्र आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि अभी स्पष्ट नहीं की गई है।
विवि प्रशासन के अनुसार अंतिम तिथि पर निर्णय शासन की तरफ से होगा। सभी कॉलेजों को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची प्रदान की जाएगी। फिर कॉलेज पात्र छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची तैयार करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश मार्गदर्शिका जारी किए जाने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के प्राइवेट छात्रों की परीक्षा के लिए 31 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं।
रायपुर के प्रमुख कॉलेजों में सीटें
डिग्री गर्ल्स कॉलेजः बीए 400, बीएससी (मैथ्स) 100, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) 50, बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) 30, बीएससी होम साइंस 80, बीएससी (होम साइंस फैशन डिजाइनिंग) 80, बी.कॉम 150, अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम में 200 सीटें।
साइंस कॉलेजः प्रथम वर्ष बीएससी (विभिन्ना वर्ग) 824, बीसीए 30, डीसीए 30 और पीजीडीसीए में 30 सीटें।
छत्तीसगढ़ कॉलेजः बी.कॉम 240, बीए 315, बीएससी 240, बीएससी (मैथ्स) 148, पीजीडीसीए 30, एमएसडब्ल्यू 20 सीटें।
दुर्गा कॉलेजः बी.कॉम 800, बीए 400, पीजीडीसीए 30, बीबीए 30, बीसीए 30, डीसीए 40, डीबीएम में 40 सीटें।
महंत कॉलेजः बी.कॉम 600, बीए 300, बीसीए 30, बीबीए 40, पीजीडीसीए 60, पीजीडीजे में 80 सीटें।
स्व. राजा बीरेंद्र बहादुर शासकीय महाविद्यालय सरायपाली : बीए 180. बीएससी 160.बी कॉम 50. डीसीए 40 सीटें।
स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना : बीए 240. बीएससी 100. बी कॉम 55. सीटें।
रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली बगईजोर : बीए 120. बीएससी 40(विज्ञान) 40(गणित) .बी कॉम 100. डीसीए 30 सीटें।


























