कोमाखान: गाली गलौज कर धक्का मुक्की मामला हुआ दर्ज

कोमाखान@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर धक्का मुक्की का मामला सामने आया है। मनोज कुमार ताण्डी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिवनीखुर्द थाना कोमाखान जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है। रिश्ते में मामा मोहन लाल गाडा पिता बलदेव गाडा ग्राम साल्हेभांठा में रहते हैं जिनके यहां आना जाना है। दिनांक 11.10.2025 को खरियार रोड के होटल से मछली सब्जी लेकर मामा मोहनलाल गाडा के घर जाकर खाउंगा सोचकर उनके निवास ग्राम साल्हेभांठा गया था, रात्रि करीबन 08.00 बजे उनके घर पहुंचा तब घर में उपस्थित ममेरी बहन भारती चौहान बताई कि पिताजी मोहनलाल गाडा किसी काम से बाहर गये हैं। तब स्वयं और भारती दरवाजे के पास खडे होकर बातचीत कर रहे थे उसी समय ग्राम साल्हेभांठा क रहने वाले अमृतलाल साहू पिता थानुराम साहू एवं हेमकुमार साहू पिता रंगुलाल साहू वहां पर आ गये जिन्हे पहले से जानता पहचानता हुं । दोनों मिलकर विवाद करने लगे कि तुम इनके घर क्यों आते जाते हो तब बोला कि मेरे रिश्तेदार है मेरा जब भी मन होगा मैं आउंगा इसी बात से दोनों मिलकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच एवं धक्का मुक्की करने लगे तब वहां उपस्थित भारती झगडा छुडाने का प्रयास करने लगी लेकिन दोनो व्यक्ति कालर पकडकर घसीटते हुये सडक पर ले गये और धमकी दिये कि गांव में ज्यादा आना जाना किया तो तुझे जान से मारकर खत्म कर देगें तब वहां से अपने घर चला गया और पूरी घटना के बारे में अपने मामा मोहनलाल और जीजा जीतू सोनवानी निवासी कसेकेरा को बताया । पुलिस ने296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























