सरायपाली

सरायपाली: छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).विगत दिनों आइडियल पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल पाटसेंद्री के द्वारा शाला के रौशन पटेल, प्रशांत पटेल, प्रभारी बुशरा नाज तथा प्रिंसिपल हेमंत सागर के निर्देशन में कक्षा तृतीय से नवम तक के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें बच्चों को सर्वप्रथम चंपारण्य की यमुना माता मंदिर, शिव मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थल भ्रमण करने के के पश्चात जंगल सफारी रायपुर में विभिन्न जानवर हिरण, भालू, बाग तथा अन्य जीव जंतु को देखे। इसके बाद सभी ने पुरखौती मुक्तांगन रायपुर के लिए रवाना हुए, जिसमें बस्तर की आदिवासी की पुराना विचारधारा के बारे में जानकारी एकत्रित किया। इस दौरान समस्त छात्र-छात्राओं ने मनोरंजन करते हुए भ्रमण किया तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाए भ्रमण का लाभ उठाएं। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक निरंजन सागर ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!