छत्तीसगढ़

बागबाहरा : जान से मार दुंगा कहकर जलती सिगरेट शरीर में गिराया

बागबाहरा. आरक्षी केन्द्र में कन्हैया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 14 पोटरपारा बागबाहरा में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है वह काफी दिनों से राम बली गुप्ता के कबाडी दुकान में मजदूरी करता है दिनांक 11/11/2022 को भी रोज की भांति उसके यहां काम करने आया था शाम करीब 07/00 बजे जयसुर्या सोनवानी उर्फ सुर्या सोनवानी अपनी स्कूटी में आया और उन्हें साथ चलने बोला जिससे वह उसके साथ स्कूटी में पीछे बैठकर संतोषी चन्द्राकर के घर गया वहां मधु गुप्ता अपने रखे शराब को पिलाया उन्हें नशा होने लगा तब वह अपने घर जाने के लिए वहां से निकला ही था कि उन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति अपनी स्कूटी में बैठाकर खोपली पडाव तरफ ले गया वह रास्ते में गंदी गंदी गालियां दे रहा था खोपली पडाव आर0टी0ओ0नाका के पहले रोड किनारे खेत के पास ले गया तथा खेत में अश्लील गाली गलौच देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते अपनी जलती हुयी सिगरेट से उनके शरीर में जलाने लगा वह उसे नही पहचान रहा था फिर भी वह उसे एैसा मत करो कहकर हाथ पांव जोड रहा था किन्तु वह तुम्हे जान से मार दुंगा कहकर धमकी देते हुये अपनी जलती सिगरेट से उनके शरीर में कई जगह जला दिया वह अचेत होकर गिर गया । वहां रात भर पडा रहा दुसरे दिन दिनांक 12/11/2022 के प्रात: करीब 06/00 बजे होश आया वह वही नल में पानी पिकर थोडा देर आराम किया फिर पैदल पैदल शाम करीब 03/00 बजे अपने घर आया घर में छोटा भाई बल्ली यादव एवं मोहल्ले के गौरी सोनवानी , कोदो सोनवानी एवं अन्य लोगों को बताया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!