पिथौरा: अज्ञात वाहन की ठोकर से लगी चोट


पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र से मिली जानकारी अनुसार फागूलाल सोन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सुंदरगढ टेका का निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढाई किया है खेती किसानी एवं किराना दुकान चलाता है । वह प्रतिदिन अपने बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा मोटर सायकल में छोडने आता था दिनांक 22.02.2023 के करीबन 11.30 बजे बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा में छोडकर वापस घर जा रहा था कि टप्पासेवैया पाण्डेय पेट्रोल पंप के थोडा आगे कोई अज्ञात बडी वाहन पीछे से ठोकर मारकर चला गया जिससे वह पूरी तरह से जख्मी हालत में पडा था जिससे दाहिना हाथ पूरी तरह से खराब हो चुका था आसपास वाले सेतकुंवर नर्सिंग होम से एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा ले गया डाक्टर साहब द्वारा रेफर करने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महासमुंद ले गये जिला अस्पताल महासमुंद से रेफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर ले गये। पुलिस ने337-IPC, 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























