महासमुंद :प्री मैट्रिक हेतु 30 सितम्बर एवं पोस्ट मैट्रिक और मेरिट सह साधन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट सह साधन का लाभ देने के लिए अधिसूचित छः अल्पसंख्यक समुदायों सिक्ख, जैन, बौद्ध, पारसी, मुस्लिम एवं ईसाई वर्ग से संबंधित छात्रों को अवसर प्रदान करता है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इनमें प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों हेतु मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक वेबसाईट https://scholarships.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की वेबसाईट www.minortiyaffairs.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त महामसुंद को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ताकि जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं के नोडल प्राचार्य, प्राधानाचार्य के संस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं जो छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। उन्हें अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन कराया जाना सुनिश्चित करें।































