सरायपाली

सरायपाली: राज्य सरकार केंद्र की तरह महंगाई भत्ता दे – छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ

सरायपाली (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 28प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने के निर्णय को कर्मचारी हित में लिया गया निर्णय बताया है। छत्तीसगढ शिक्षक महासंघ के उप प्रांताध्यक्ष जयंत बारीक व महासमुंद जिला अध्यक्ष अनिल पटेल ने संयुक्त बयान में राज्य सरकार से मांग की है की केंद्र की तरह राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता व एरियर्स की राशि देने की घोषणा त्वरित करे। उन्होंने बताया की राज्य सरकार 2019 से महंगाई भत्ते पर रोक लगाई हुई है,जबकि इस कोरोना काल में राज्य के सभी कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार के सभी आदेशों का क्रियान्वयन किया है। छत्तीसगढ शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया की वर्तमान में राज्य सरकार कर्मचारियों को 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दे रही है जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 28 प्रतिशत देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ इस मंहगाई की विकराल दौर में कर्मचारियों के रोके गए मंहगाई भत्ते व एरियर्स को देने की मांग राज्य सरकार से की है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!