छत्तीसगढ़
सरायपाली : शालेय नेत्र जांच परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत केन्दुढार स्कूल के बच्चों का किया गया नेत्र परीक्षण

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के द्वारा शालेय नेत्र जांच परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केन्दुढार व प्राथमिक शाला और आंगनबाडी़ के बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया. शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के 66 बच्चों और प्राथमिक शाला के 58 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया साथ ही आंगनबाडी़ के 17 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया. नेत्र सहायक अधिकारी आर. के चौहान के द्वारा बच्चों को आंखों की सुरक्षित रखने के बारे में सलाह दी गई साथ ही दृष्टिदोष पाये गए बच्चों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया गया.
AD#1























