सरायपाली

सरायपाली :तु मुझे क्यों मांग रहा है कहकर मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में दूरजो रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बालसी का निवासी है खेती किसानी का काम करता है । ग्राम अंकोरी निवासी कुर्रू नायक जो उनके छोटे भाई त्रिलोचन रात्रे का ईंट बनाने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्राम बालसी आये थे । उनके घर में रखे पाना पेंचिस को कुर्रू नायक ले गया था जिसे दिनांक 11.02.2023 को शाम लगभग 05:30 बजे वह मांगने गया तो कुर्रू नायक वह तेरा पाना पेंचिस नही लिया हूं और तु मुझे क्यों मांग रहा है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा उनके द्वारा गाली गुप्तार करने से मना करने पर आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर अपने हाथ में पकडे डण्डे से उनके बांये पैर के घुटना के नीचे मारने लगा। मारपीट को गांव के विजय लाल रात्रे एवं उसकी पत्नि हाराबाई रात्रे एवं आसपास मौजुद अन्य लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!