देश-दुनिया

देश में लॉकडाउन पर किसी भी वक्त केंद्र सरकार कर सकती है ऐलान,31 मई तक बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)। देश में लॉकडाउन 2 सप्ताह के लिए और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस बार लॉकडाउन की कंट्रोलिंग का पावर राज्यों को दिया जा सकता है। वहीं छूट की सीमाओं को भी बढ़ाया जा सकता है। आर्थिक पैकेज के ऐलान के बाद हो रहे लॉकडाउन में कई स्तर पर बदलाव की तैयारी की गयी है। जिसका ऐलान आज किसी भी वक्त हो सकता है।

25 मार्च से देश में चल रहे लॉकडाउन की मियाद आज खत्म हो रही है। खबरों के मुताबिक 2 सप्ताह के लिए लाकडाउन बढ़ाया जा सकता है और उसे 31 मई तक के लिए कंटिन्यू किया जा सकता है। चौथे चरण में आटो, बस के साथ कैब सर्विस को भी इजाजत दी जा सकती है, हालांकि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराना जरूरी होगा। वहीं आनलाइन कामर्शियल वेबसाइट अब गैर जरूरी समानों की भी सप्लाई कर सकेगी। जबकि फैक्ट्रियों में 33 फीसदी कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर 50 फीसदी किया जा सकता है।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह , गृह सचिव और पीएमओ को सीनियर अफसरों के साथ बैठक की और लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर ग्राफ को तैयार किया। इस दौरान मुख्यमंत्रियों के सुझावों को लेकर भी चर्चा की गयी। चौथे चरण में भी स्कूल, कालेज, मॉल और सिनेमा हाल नहीं खुलेंगे। हालांकि सैलून, ब्यूटी पार्टर व नाई की दुकान को सावधानी व शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी जायेगी। कंटेमेंटेंट जोन में ये बंद रहेगा, जबकि बाकी जगहों पर खुला रहेगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!