छत्तीसगढ़

नक्सल पर्चे की आड़ में छिपा रखा था IED, फटने से जवान जख्मी

बीजापुर में प्रेशर IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल हो गया है। घायल जवान सरैया तलंडी ज़िला बल में पदस्थ है। बताया जा रहा हादसा नक्सल पर्चे को निकालने के दौरान हुआ है। दरअसल, आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते है नक्सली अकसर पर्चे की आड में बम बाध कर फेक देते है। क्योकि नक्सलियों को भी ये बात पता है कि जवान ये पर्चा उठाएगे ही। पर्चा उठाने के दौरान ही IED के चपेट में आने से जवान घायल हो गया है। फिलहाल घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। थाना से लगभग 1 किमी दूर संजयपारा के पास विस्फोट हुआ। मामला इलमिडी थानाक्षेत्र का है। SP कमलोचन कश्यप ने की घटना की पुष्टि की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!