बिलासपुर

गंदगी से पसरे मुक्तिधाम की गंधर्व युवा समिति ने की सफाई

बिलासपुर (काकाखबरीलाल)। बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 49 बहतराई के मुक्ति धाम गंदगी से भरा पड़ा था जिसकी साफ-सफाई गंधर्व युवा समाज के युवाओं ने की।

बता दें कि गंधर्व युवा समाज बहतराई के द्वारा स्वच्छ बहतराई अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बहतराई के तालाबों, नाली एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई लगातार की जा रही है।

सफाई अभियान के अगले कड़ी में युवाओं ने बहतराई के मुक्तिधाम के साफ-सफाई का बीड़ा उठाया और मुक्तिधाम स्थित भवन की पूरी तरह से सफाई की।

विदित हो कि बहतराई में सर्वसमाज के लोग अंतिम संस्कार के दौरान बैठक हेतु भवन का निर्माण कराया गया है। लेकिन विगत कई वर्षों से देखरेख और साफ सफाई के अभाव में भवन खंडहर में तब्दील हो चुका था। अंतिम संस्कार के समय सभी समाज के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे ध्यान में रखते हुए गंधर्व युवा समाज बहतराई के द्वारा सफाई अभियान कर फिर से सर्वसमाज के बैठने योग्य बनाया गया।
 
   सफाई अभियान में प्रमुख रूप से राजेंद्र गंधर्व, शंकर लाल गंधर्व, बालिक राम गंधर्व, राजू गंधर्व, दिलीप गंधर्व, अजय गंधर्व, बलराम गंधर्व, मनहरण गंधर्व के साथ ही और अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!