छत्तीसगढ़

महासमुंद :कलेक्टर ने लू से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया

महासमुंद। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए
कलेक्टर प्रभात मलिक ने लू से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।

दिशा निर्देश इस प्रकार है.

लू से बचने के उपाय

गर्मियों के दिनों में हल्का भोजन करें
पूरी बांह के कपड़े पहने हैं और नंगे पैर बाहर न निकले

हल्के रंगो वाले सूती कपड़े पहने, सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें

गर्मी के दिनों में कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें

ज्यादा देर तक धूप में रह हो तो छाते का इस्तेमाल करें
अधिक मात्रा में पानी पिए बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ लेकर जाए।

बुखार के लक्षण

सर में तेज दर्द होना

चक्कर आना

सांस लेने में तकलीफ

अचानक से तेज बुखार आना

उल्टी और दस्त आना

शरीर में तेज दर्द होना

 

लू लगने पर क्या करें:

• लू लगने पर मरीज को तुरंत छायादार जगह पर या ठंडी जगह पर लिटायें

• शरीर को ठंडा रखने के लिए शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं

• घर के खिड़की दरवाजे खोल दें और कूलर या एसी चालू कर दें

• अगर मरीज लू लगने से बेहोश हो गया है तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!