रायपुर
पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की तानाशाही के खिलाफ युवासेना का ज्ञापन कल

रामकुमार नायक।रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय लगातार गलत परिणाम देने के नाम से तो प्रसिद्ध था ही, अब छात्रो का रिजल्ट ना देकर भी अपनी तानाशाही दिखा रहा है साथ ही छात्रो के भविष्य के साथ खेलवाड कर रहा है। युवासेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक देशमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूरी टीम के साथ विरोध मे कल 01 अगस्त को दोपहर 12 बजे युवासेना यूनिवर्सिटी के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द परिक्षा परिणाम घोषित करने एवँ ऐडमिशन की तारीख आगे बढवाने की मांग करेगी।
सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
AD#1





























