महांसमुद: शिक्षा के अधिकार पोर्टल 22 मार्च से पोर्टल खुला सीट की संख्या 2186 निर्धारित

शिक्षा के अधिकार आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और 22 मार्च से पोर्टल खुल गया है। इसमें पालक ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। पहले व दूसरे दिन तक जिले के स्कूलों में 352 आवेदन पोर्टल के माध्यम से विभाग को मिले हैं। यह पोर्टल 15 मई तक खुला रहेगा। इसमें पालक मन चाहे स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय का कहना है कि पोर्टल खुल गया है। सर्वर की तकनीकी प्रॉब्लम भी समाप्त हो गई है। आगामी15 मई तक अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।
इस साल 2186 सीटें महासमुंद जिले में आरटीई के तहत निर्धारित की गई है। इस साल इन्हीं सींटों में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश दो चरणों में होगा, जो बच्चे प्रथम चरण में आवेदन करना चूक जाएंगे वे दूसरे चरण में आवेदन कर सकते हैं।
इस साल जिले के 220 स्कूलों में आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इस साल जिले में आरटीई के तहत पंजीयन कराने वाले स्कूलों की संख्या कम हो गई है। कोविड संक्रमण के चलते कई स्कूल बंद हो गए हंै। इस वजह से स्कूलों की संख्या कम हो गई है। पिछले साल 226 स्कूले थे, लेकिन सीट की संख्या 2111 थी। इस साल स्कूल की संख्या 220 हो गई है और सींटों की संख्या 2186 हो गई है।

























