सरायपाली

केंद्र सरकार के द्वारा अप्रत्याशित टैक्स बढ़ोतरी से पेट्रोल डीजल सहिंत आवश्यक वस्तुओं में महंगाई बढ़ी – रैना

सरायपाली, काकाखबरीलाल। पेट्रोल डीजल और अनाज के दामों को लेकर देशभर में कांग्रेस के सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सराईपाली नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने कहां की पेट्रोल और डीजल के दामों में केंद्र सरकार द्वारा की गई अप्रत्याशित टैक्स बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है पेट्रोल और डीजल महंगा होने से आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में खर्च होने वाली लागत बढ़ गई है जिस कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं । आमजन की रसोई महंगी हो रही है पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ खाने का तेल भी ₹150 लीटर से अधिक दाम पर बिक रहा है यह देश में पहली बार हो रहा है जिस महंगाई का विरोध करके 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश में सरकार बनाई और देशवासियों को वादा किया कि वह महंगाई को जड़ से खत्म कर देंगे आज 2014 से महंगाई दुगुने से भी अधिक हो चुकी है और मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है क्योंकि इस महंगाई की जवाबदार सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर उनकी नीतियां हैं।
पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को आगे आकर पेट्रोल और डीजल में अत्यधिक टैक्स को कम करते हुए आमजन को राहत देनी चाहिए नहीं तो जिस प्रकार 2014 में आमजन ने उन पर विश्वास करते हुए उन्हें सत्ता सौंपी थी वही आमजन का एक-एक मत उनके खिलाफ होगा और उन्हें सत्ता विहीन करने का काम करेगा करोना महामारी के पश्चात लोगों की जेब खाली है लोग नौकरियां गवा चुके हैं व्यापार ठप हो चुका है और यह आमजन की वर्तमान पीड़ा है देश में शासन कर रहे लोगों को इस पर ध्यान देना होगा।
सरकार एक तरफ करोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी कर रही है तो सरकार को किसी से लड़ाई के दौरान इस बात को ध्यान में रखना होगा कि आमजन की रसोई उस तीसरी लहर की लड़ाई में बंद ना हो जाए उसके लिए उचित प्रबंध पहले से करने होंगे वरना करोना से भी ज्यादा घातक और खतरनाक स्थिति खाली जेब और महंगे राशन के कारण आमजन की हो जाएगी ।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!