छत्तीसगढ़

सावधान ! क्या आप भी गूगल से सर्च निकालते हैं कस्टमर केयर नम्बर… हो सकते है ठगी का शिकार.. पढ़ें खबर..

रायपुर । ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज कराते समय एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल रिचार्ज नहीं होने पर संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर का गूगल से मोबाइल नंबर निकालकर उसमें कॉल किया था। इसी दौरान कस्टमर केयर वाला बनकर ठगों ने उनके दो बैंक खातों से 60 हजार रुपए से अधिक पार कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक चंगोराभाठा निवासी मुकेश श्रीवास्तव ने रविवार को अपने ड्राइवर के मोबाइल पर एयरटेल के नंबर पर 249 रुपए का ऑनलाइन रिचार्ज कराया था। उनके खाते से रकम कट गए, लेकिन ड्राइवर का मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मुकेश ने गूगल से कंपनी के कस्टमर केयर नंबर निकाला और उसमें कॉल किया। किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद मुकेश के मोबाइल पर दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल आया और उसने खुद को कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया।

इसके बाद रिचार्ज की रकम वापस करने का आश्वासन देते हुए फोन पे का ओपन करने के लिए कहा। इसके बाद ठग ने कुछ जानकारी ली। इसके बाद मुकेश के आईडीबीआई बैंक खाता से 10 हजार 780 रुपए निकल गए। इसके कुछ देर बाद उनके एसबीआई बैंक खाता से 50 हजार रुपए का आहरण हो गया। इसकी शिकायत मुकेश ने डीडी नगर थाने में की। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

कई लोग हो चुके हैं ठगी के शिकार
कस्टमर केयर की आड़ में सायबर ठग कई लोगों से ऑनलाइन ठगी कर चुके हैं। अधिकांश मोबाइल रिचार्ज, डिस टीवी, ओटीटी प्लान रिचार्ज आदि के मामले हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान खराब सामान वापस लेकर पैसे लौटाने का आश्वासन देकर भी ठगी करते हैं। रायपुर के दो दर्जन से अधिक लोग इसी पैटर्न में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं।

नकली पेज बनाकर करते हैं ठगी
सायबर फ्रॉड करने वालों ने गूगल में कई कंपनियों के नाम से नकली वेबसाइट या वेबपेज बनाकर अपलोड कर रखा है। और कस्टमर केयर के नंबर के स्थान पर अपना मोबाइल नंबर देकर रखते हैं। आमलोगों को किसी तरह की शिकायत करना होता है, तो गूगल में सर्च करके इन्हीं मोबाइल नंबरों पर कॉल करते हैं। और उन्हें कस्टमर केयर समझकर अपनी परेशानी बताते हैं। फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!