कोरबा

कोरबा : पुलिस की तस्करों पर नकेल, 25 लाख का गांजा बरामद

कोरबा (काकाखबरीलाल)। पुलिस ने ढाई क्विंटल गांजे से भरा वाहन पकड़ा है। बरामद किये गये गांजे की कीमत 25 लाख रूपये बताई जा रही है। इस मामले में भी पुलिस का मानना है कि जो नंबर गाड़ी में दिख रहे हैं, वह फर्जी हो सकता है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। ड्राईवर वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक दीपका पुलिस ने आधी रात को संदेह के आधार पर जांच के लिए जायलो वाहन क्रमांक सीजी 12 एजे 3881 को रोकना चाहा, तो वाहन चालक ने पहले अपना वाहन सोमवारी बाजार की ओर मोड़ लिया और पीछा करने पर तेज गति से टैक्सी स्टैंड की ओर भागा और ब्रेकर में लगभग 2 फीट उछलकर बंद हो गया। तभी हड़बड़ी में ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी की तो तीन बोरी में भरे लगभग ढाई क्विंटल गांजा मिला। दीपका पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!