देश-दुनिया

साले की शादी में बारात नहीं ले जाने से बहनोई ने कि सुसाइड

देश दुनिया (काकाखबरीलाल).   साले के बारात में नही ले गया तो नाराज जीजा ने ससुराल में ही फांसी पर लटककर जान दे दी। हैराना करने वाला ये मामला झारखंड के धनबाद का है, जहां ससुराल में मुकेश सिंह नाम के युवक का शव मिला था। युवक ने लोहे की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी।घटना की जानकारी तब हुई, जब आज सुबह बाराती घर वापस लौटे।
धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र के नावागढ़ स्थित मोदक टोला में प्रसन्नजीत मोदक की शादी थी। बुधवार को बारात थी, जिसमें शामिल होने के लिए प्रसन्नजीत का जीजा मुकेश अपनी अपनी पूजा और तीन साल की बेटी के साथ आया हुआ था। साले की शादी की खुशी में प्रसन्नजीत ने जमकर शराब पी और बारात जाने के लिए निकल गया। बारात महुदा से निरसा जाने वाली थी।
गाड़ी कुछ दूर ही गयी थी नशे में मुकेश ने गाड़ी रूकवा ली और इधर-उधर घूमने लगा। इसी बीच बारात वाली गाड़ी निकल गयी। मुकेश बारात नहीं जा पाया, तो वो गुस्से में आग बबूला हो गया और वापस अपने ससुराल लौट आया। उसने ससुराल में ही घर में लगे लोहे के रड से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
घटना की सुबह जब लोग घर पहुंचे तो घर की कुंडी अंदर से बंद थी, लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो मुकेश का शव लटका हुआ पाया। अब युवक के परिजनों ने इस मामले में ससुराल पक्ष पर मुकेश की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!