पिथौरा:ईटभठ्ठा में काम करने हेतु पलायन कर रहे मजदुरो को रोका गया

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ईटभठ्ठा में काम करने हेतु पलायन कर रहे मजदुरो को रोका गया । बेलारसन बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरोरा महासमुन्द में रहता है। वर्तमान में श्रम उप निरीक्षक के पद पर श्रमपदाधिकारी कार्यालय महासमुन्द में पदस्थ है। दिनांक 03.11.2025 को श्रम पदाधिकारी जिला महासमुन्द के द्वारा अनुज्ञप्ति बगैर पलायन पंजी में एन्ट्री कराये श्रमिको को ले जाने वाले लेवर ठेकेदारों / दलालों के विरूध्द सक्त कार्यवाही करने बाबत टीम गठित जिसमें हमराह दानेश्वर साहू श्रम क्लयाण निरीक्षक, राकेश प्रधान सहायक ग्रेड 3 , मुकेश कुमार साहू सहायक ग्रेड 3, हिमालय चन्द्राकर लेखापाल ( BOC) को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। ततसंबंध में दिनांक 05.11.2025 को सूचना मिली की ग्राम मुढीपार के गंगाराम प्रजापति , रामदास दीवान के द्वारा कुछ मजदूरों को मजदूरी का अधिक रकम दिलाने के नाम से लालच देकर मजदूरों को उत्तर प्रदेश ईटभठ्ठा में काम करने हेतु पलायन कर रहे है कि सूचना पर अपने टीम के साथ ग्राम मुढीपार थाना पिथौरा के पास पहुंचा जहां पर कुछ मजदुर अपने परिवार के साथ उत्तरप्रदेश ईटा भठ्ठा जाने हेतु खडे थे जिनसे नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम राजेन्द्र झरेका, डॉक्टर झरेका, नवीन झरेका, गोविंद झरेका निवासी ग्राम मुढीपार से पूछताछ पर बताया गया कि रामदास दीवान एवं गंगाराम प्रजापति एडवांस रकम देकर धमकी देकर अधिक मजदूरी की रकम दिलाने के नाम पर उत्तरप्रदेश में ईटा भठ्ठा में काम करने ले जा रहा था। पुलिस ने 143-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























